मधुबनी जिले में 18 दिसंबर को हुए चार नगर पंचायत चुनाव जयनगर, बेनीपट्टी, फूलपरास, घोघरडीहा को लेकर आज आर के कॉलेज परिसर में सभी चार नगर पंचायत क्षेत्रों के मतगणना की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ की जा रही है। वहीं आरके कॉलेज परिसर में चारो नगर पंचायत के मतगणना को लेकर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की काफी संख्या में भीड़ आरके कॉलेज गेट के बाहर देखी जा रही है, अब तक चार नगर पंचायत के कई जगहों के रुझान आने शुरू हो चुके है।n
जयनगर नगर पंचायत मतगणना
वार्ड नं एक से मोहन राय 34 वोट से विजयी
वार्ड दो से मीना देवी 46 वोट से विजयी
वार्ड 3 से सूरज नारायण ठाकुर विजयी
वार्ड 4 से शिवजी पासवान विजयी
वार्ड 5 से विनोद शर्मा विजयी
वार्ड 6 से मंजुला देवी विजयी
वार्ड 7 से गोविंद मंडल विजयी
वार्ड 8 से हनुमान मोड़ विजयी
वार्ड 14 से गणेश पासवान विजयी
बेनीपट्टी नगर पंचायत मतगणना
वार्ड एक से रघुनाथ महतो की पत्नी उर्मिला देवी विजयी
वार्ड – 2 से अर्जुन चौपाल की माता रामपुकारी देवी विजयी
वार्ड – 3 से शत्रुघन ठाकुर की पत्नी प्रभा चेतना ठाकुर विजयी
सभी जीतने के बाद प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों के द्वारा माला और गुलाल लगाकर प्रत्याशियों की विजय पर समर्थक विजय शंखनाद का जयघोष करते हुए।



Leave a Reply