Breaking News

डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल:पुरुष वर्ग में सिक्स ब्रदर्स तो महिला वर्ग में मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल क्लब चैंपियन

सिक्स ब्रदर्स वॉलीबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल क्लब ने डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में दोनों ही टीम विजयी रही। मारवाड़ी व्यायामशाला में पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। 4 सेटों तक चले मुकाबले में सिक्स ब्रदर्स वॉलीबॉल क्लब ने नवयुवक संघ मणिका वॉलीबॉल क्लब को 4 सेटों में 26-28, 25-19, 25-18 और 25-23 से पराजित कर चैंपियन बनी।

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर वालीबॉल क्लब ने मारवाड़ी व्यायामशाला को सीधे सेटों में 25-10,25-18,25-13 से पराजित किया। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब नवयुवक संघ मनिका के राहुल कुमार को और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल क्लब के प्रीति कुमारी को दिया गया। उभरते खिलाड़ी का खिताब मारवाड़ी व्यायामशाला के सचिन कुमार व मारवाड़ी व्यायामशाला की अमृता को दिया गया।

सभी विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को मारवाड़ी व्यायामशाला के अध्यक्ष रंजीत शाह व व्यायामशाला के महामंत्री विवेक केडिया, खेल मंत्री मदन बिंजराजका ने मेडल, सर्टिफिकेट, विजेता और उपविजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ रवि शंकर कुमार व रन प्रताप जायसवाल रहे। मौके पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन, राजेश नेमानी मौजूद रहे।

खेलो इंडिया में बिहार टीम गठन के लिए हुआ ट्रायल
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में शामिल होने वाली बिहार महिला जूनियर फुटबॉल टीम के गठन के लिए रविवार को सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसे लेकर सकरा के गांधी मैदान में रविवार को 20 जिलों से 80 फुटबॉलरों ने हिस्सा लिया। उनमें से 20 फुटबॉलरों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा। इन सबके लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगा। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन मध्य प्रदेश में 1 से लेकर 10 फरवरी तक होना है। इसमें बिहार की जूनियर महिला फुटबॉल टीम हिस्सा लेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.