बक्सर के समहुता गांव में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक, वैचारिक जनजागरण यात्रा पहुंची, जिसके दूसरे दिन सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया, जहां मौजूद सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं यात्रा के साथ पहुंचे जय गुरुदेव द्वारा सदा सहकारी बनने का संदेश दिया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम मे पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जय गुरुदेव का संदेश को सुन अपने जीवन मे उतारने का संकल्प लिया।n
लोगों से शाकाहारी बनने की अपील
जय गुरुदेव द्वारा बताया गया कि हमारा प्रयास यही है कि लोग शाकाहारी बने ताकि उन्हें बीमारियों से मुक्ति मिल सके। देश मे एक अच्छा समाज सृजन हों, सबकों सुख शांति मिले परस्परिक प्रेम में रहना सीखे और सभी लोग परमात्मा का भजन करें। तभी देश का विकास संभव है। देश में स्वर्णिम विकास न होने का कारण बताया कि यहां तमाम प्रकार की जातियां बना दिया गया है। उसके बाद तमाम मतभेद उतपन्न कर दिया गया है। छोटे-बड़े, अमीर-गरीब का भाव रखा गया है। इसलिए लोगों के समाज मे सामंजस्य नहीं बन पा रहा है। जब तक सामंजस्य नहीं होगा तब तक देश में कोई भी काम अच्छे से नहीं हो सकता है। सबकों न्याय, सुरक्षा रोजी-रोटी आसानी से नहीं मिल सकता है।
इटढिया पोखरा तक निकाली गई यात्रा
वहीं मथुरा से रविवार को श्रद्धालुओं का काफिला जैसे ही बक्सर पहुंचा, वैसे ही जय बाबा जय गुरुदेव की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा जयगुरुदेव की स्वागत में सैकड़ों श्रद्धालु कलश के ऊपर दीप प्रज्वलित कर इंतजार में घंटों बैठे रहे। इस दौरान बाबा जयगुरुदेव के पहुंचते ही श्रद्धालु भक्तों के द्वारा जयघोष करते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा समहुता स्थित शेरशाह पोखरा से होते हुए इटढिया पोखरा तक निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान संत बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों के द्वारा रास्ते में मिले सभी लोगों को प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण भी किया गया।




Comment here