Breaking News

मुजफ्फरपुर में भाकपा माले का प्रदर्शन:बुलडोजर के खिलाफ कर रहे हैं प्रदर्शन, शहर को बंद करवाया

मुजफ्फरपुर मे अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे बुलडोजर को लेकर सोमवार को भाकपा माले की ओर से शहर बंद रखा गया। इस दौरान माले की ओर से प्रदर्शन भी किया गया। लोगों से शहर बंद रखने की अपील की। पार्टी की ओर से रविवार शाम को मशाल जुलूस भी निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन में मौजूद लोंगो ने कहा कि सरकार अगर बसाए तो बुलडोजर चलाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी

भाकपा माले की ओर से कहा गया कि 12 विधायक 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इसके खिलाफ अध्यादेश लाने की मांग की थी। ताकि इस बुलडोजर पर अविलंब रोक लग सके। लेकिन सरकार को आंदोलन ही पसंद है। इसी को लेकर उन्होंने आज शहर को बंद करने का ऐलान किया था। कार्यकर्ताओं ने शहर के तमाम गरीबों, दुकानदारों एवं मुजफ्फरपुर के लोगों से इस बंद को सफल करने का अपील किया।

बताते चलें कि भाकपा-माले के नगर सचिव सूरज कुमार सिंह ने टावर चौक पर जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों का घर उजाड़ने से पहले बसाने की गारंटी करो। गरीबों के घरों-दुकानों पर बुलडोजर के खिलाफ मुजफ्फरपुर बंद रहेगा। बुलडोजर की राजनीति मुर्दाबाद, हाईकोर्ट अपने गरीब विरोधी आदेश वापस लो। गरीबों के घरों पर चलाये जा रहे बुलडोजर के खिलाफ नीतीश सरकार अध्यादेश लाओ के नारे लगा रहे थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.