वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड के तिसिऔता थाना क्षेत्र अंतर्गत नाड़ी खुर्द पंचायत के खेमकरणपुर गांव निवासी एक युवक का शव असम के बोंगाईगांव रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध अवस्था में पाया गया है। मृतक की पहचान नाड़ी खुर्द पंचायत के खेमकरणपुर निवासी शिवचंद्र साहनी के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र साहनी के रूप में की गई है। मृतक धर्मेंद्र साहनी असम के नालबाड़ी में एक ज्वेलर्स के यहां वर्षो से मजदूरी करता था

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संदिग्ध हालत में जीआरपी ने बरामद किया शव
बताया जा रहा है कि मृतक का शव बीते 15 दिसंबर 2022 को असम के बोंगाईगांव रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध हालत में जीआरपी के द्वारा बरामद किया गया था। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा बोंगाईगांव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी पुलिस से संपर्क करने पर एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में रेलवे स्टेशन के पास से बरामद होने की पुष्टि की गई थी, जिसकी पहचान खेमकरणपुर निवासी धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों द्वारा मृतक के शव को उसके पैतृक आवास खेमकरणपुर लाया गया, जहां शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जमा हो गए। पंचायत के मुखिया पति शिबालक पासवान, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय, पूर्व मुखिया पति सह पूर्व सरपंच रामानंद पासवान आदि गणमान्य के अलावा सगे संबंधी एवं ग्रामीण शोक संतप्त परिजनों को संभालने में लगे हैं।



Comment here