वैशाली में कर्ज चुकाने से बचने के लिए तीन दोस्तों ने चौथे दोस्त की हत्या कर गंडक नदी में शव को फेंक दिया। घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका। घटना हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट के पास की है।
घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही SDRF की टीम शव की खोजबीन के लिए गंडक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल शव का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुटी पुलिस
हत्या के पहले धीरज ने भाई को कॉल किया था
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अंदर किला नखास चौक निवासी देवधारी सिंह का 19 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी मनीष ने धीरज से 30 हजार रुपए कर्ज लिया था, जो कि धीरज को घर मे बुलाकर तीन दोस्तों ने गंडक नदी के उस पार पैसा देने के लिए बुलाकर साथ नाव से ले गया था।

धीरज ने 30 हजार का कर्ज दिया था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई।
तभी उसके साथ तीनों दोस्त ने मारपीट करने लगे, जिसकी जानकारी मृतक धीरज ने अपने भाई को फोन पर दिया। इसी बीच उसकी मोबाइल बंद हो गया। जैसे ही मृतक का भाई नदी किनारे पहुंचा तो तीन दोस्त लौटकर नाव से आ रहे थे। इसमें उसका भाई नही था। नाव पर खून के छींटे पड़े थे। तभी उसे शंका हुआ कि उसके भाई को हत्या कर नदी में फेंक दिया है।

24 घंटे से जारी है शव की तलाश।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
हालांकि घटना के तुरंत बाद ही पुलिस टीम ने आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और साथ में शव गंडक नदी में खोजबीन में जुट गई।। वहीं पुलिस ने एक आरोपी मनीष को पकड़ लिया और पूछताछ कर रही है।
दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे
बता दें कि धीरज पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई अमरजीत ने पुलिस को बताया कि कर्ज के पैसे को लेकर मनीष और इसके तीन दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर पैसा देने के लिए नदी उस पार ले जा रहा था। तभी बीच नदी में ही उसके भाई के साथ तीनों ने मारपीट कर नदी में शव फेंक दिया है। घटना के 36 घंटे बीत चुके हैं, शव अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस से अपील है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
नगर थाने के पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा मृतक से 30 हजार रुपए कर्जा लिया था, जिसे वापस ना देना पड़े, जिसको लेकर मौज मस्ती करने के बहाने नाव से बीच नदी में ले जाकर धीरज को हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया।इसमें मुख्य आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।



Leave a Reply