दूसरे प्रदेशाें से शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पहली बार उत्पाद विभाग ने जिले के बाॅर्डर पर 9 स्थानाें पर चेक पाेस्ट बनाया है। सभी चेक पाेस्ट पर उत्पाद विभाग की ओर से सिपाही से लेकर पदाधिकारी तक की 24 घंटे तैनाती की जाएगी। चेक पाेस्ट पर तैनात उत्पाद टीम संदिग्ध ट्रक व अन्य वाहन की तलाशी लेगी ताकि मुजफ्फरपुर में शराब की खेप नहीं पहुंचे।n
उत्पाद अधीक्षक संजय राय का कहना है कि सभी चेक पोस्ट पर चार सिपाही, दो सैप के जवान और एक जमादार की तैनाती की जा रही है। टीम हैंड स्कैनर डिवाइस, ब्रेथ एनेलाइजर सहित कई उपकरणों से लैस रहेगी। दूसरे जिलों से आने वाले हर एक वाहन पर उत्पाद टीम की विशेष नजर रहेगी। चेक पाेस्ट पर तैनाती के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त 3 इंस्पेक्टर, 9 अवर निरीक्षक, 27 सहायक अवर निरीक्षक, 30 सिपाही और 100 गृह रक्षकों की मांग की गई है। ताकि शराब की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके। जनवरी से लेकर नवंबर यानी नौ महीनों के भीतर जिला उत्पाद टीम ने लगभग 38 सौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि लगभग 18 हजार लीटर विदेशी शराब और 6 हजार लीटर देसी शराब के साथ 45 वाहन जब्त की है।

जिगजैग से हाेकर वाहनाें काे गुजरना हाेगा
चेक पोस्ट पर बने जिगजैग से हाेकर वाहनाें काे गुजरना हाेगा। इस दौरान गाड़ी की स्पीड सिर्फ 40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। अगर इससे अधिक रफ्तार हुई तो उक्त वाहन और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिगजैग से गुजरने के दौरान वहां पर एक स्कैनर रहेगा। जिससे वाहन के अंदर रखे सामान को आसानी से देखा जा सकेगा। इससे कोई भी छिपकर अवैध समान नहीं ले जा सकेगा। हैंड स्कैनर के जरिये भारी वाहनों का जांच की जाएगी। मशीन टच करते ही पता चल जाएगा शराब है या नहीं। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि मुजफ्फरपुर व गोपालगंज दोनों जिला को मिलाकर मिला एक हैंड स्कैनर विभाग से मिला है।




Leave a Reply