पटना के शास्त्रीनगर थाने में पुलिस ने पिछले दिनों घरों से गहनों की चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया था। ये गिरोह चोरी के नित नए तरीके अपनाते हैं। ये चोर अलग-अलग तरीकों से घरों में घुसते हैं और घर खाली कर देते हैं। एसएसपी ने बताया कि ये गिरोह दो करोड़ रुपए से अधिक की चोरी कर चुका है। इस मामले में 8 अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही चोरी का 30 लाख रुपए का सोना भी बरामद कर लिया गया था।
बहाना बना घुसते हैं घर में
चोरों ने इस मामले में अब एक बड़ा खुलासा किया है। चोरों ने पुलिस को बताया कि चोरी करने के लिए सब से पहले ये लोग वो घर चुनते हैं, जिनके घर में दिन में कोई पुरुष सदस्य ना रहते हो। फिर दिन में उस घर में सेल्समैन, वाशिंग मशीन मिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, जैसे बहाने लेकर घर में घुसते हैं। ये चोर आज कल इस बहाने के अलावे भी घरों में घुसने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। ये चोर आज कल महिलाओं से जुड़े हुए समस्यों के समाधान जैसे गहनों की सफाई, कान या नाक के टूटे हुए तिल्ली को लगाने के बहाने ये घरों में घुस रहें है। घर में घुसने के बाद वह उस घर की रेकी करते हैं और चले जाते हैं। फिर पूरी तैयारी के बाद दूसरे दिन आ कर चोरी की घटना को अंजाम दे जाते हैं। एक मोहल्ले में बस एक दिन, एक ही तरीका अपनाते हैं। फिर मोहल्ला और तरीका दोनो बदल देते हैं।
6 महीने में 21 चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम
पटना में इन दिनों चोरी के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन सोना, गहना और जेवर चोरी की घटना पटना में आम हो गई है। पटना में इन दिनों चोर काफी शातिर हो गए हैं। चोरी करने के तरीके को रोज रोज अपडेट कर रहे हैं। चोर चोरी करने का पैटर्न बदल रहे सॉफ्टवेयर की तरह पटना के चोर भी अपने आप को अपडेट कर रहें हैं। पुलिस के मुताबिक हाल ही में हुए 5 स्वर्ण कारोबारी और व्यापारी के घर और दुकान से दीपावली और छठ के समय निशाना बनाया गया था। इन अपराधियों ने पिछले 6 महीने में 21 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।



Leave a Reply