Breaking News

शादी के 6 महीने बाद महिला बॉयफ्रेंड संग फरार:मुजफ्फरपुर में सहेली को किताब देने के बहाने निकली थी; मां ने बताया अपहरण

मुजफ्फरपुर में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता (18) अपने प्रेमी (22) के साथ फरार हो गई। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र इलाके के एक गांव का है। जहां लड़की अपनी सहेली को किताब देने की बात बोलकर घर से निकली थी। इसके बाद वह अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है

वही, परिजनों ने इलाके के ही युवक पर अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी का आरोपी युवक ने अपहरण कर लिया है।

लड़की की मां ने कहा कि पहले भी इसी युवक ने मेरी बेटी को कॉलेज से अगवा कर लिया था। इसको लेकर दोनों परिवारों मे सुलह भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की शादी वैशाली जिले मे की थी। शादी को 6 माह ही बीता था। शनिवार को वह मायके आई थी। घर में किताब देने की बात बोलकर निकली। फिर, लौटकर वापस नहीं आई।

परिवार को अफेयर का पता चला था तो 6 महीने पहले ही दूसरे लड़के शादी करवा दी थी।

परिवार को अफेयर का पता चला था तो 6 महीने पहले ही दूसरे लड़के शादी करवा दी थी।

लड़की की मां ने कहा कि काफी खोजबीन की लेकिन मेरी बेटी कही नहीं मिली। उसका फोन भी नहीं लग रहा है। पड़ताल करने पर पता चला कि उसी युवक ने मेरी बेटी का अपहरण कर लिया। वह पहले भी उसके ससुराल चला जाता था और फोन करके भी परेशान करता था।

पुलिस से अपील है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी की गिरफ्तारी करे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों में पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रतीत होता है कि लड़की शादी से खुश नहीं थी इसलिए अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.