Breaking News

इधर बेटे की किलकारी गूंजी…उधर CRPF जवान की अर्थी उठी:छुट्‌टी पर घर आ रहे थे, हार्ट अटैक से मौ’त

मोतिहारी में खुशियां और मातम ने एकसाथ एक घर में दस्तक की। एक ओर घर में किलकारी गूंजी वही दूसरी ओर पिता की अर्थी उठी। दरअसल, मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी विकास झा सीआरपीएफ में थे। वो पिता बनने वाले थे औऱ जल्द ही छुट्टी लेकर घर आने वाले थे,लेकिन उनके घर आने से पहले उनकी मौत की खबर पहुंची।

हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। जिसके बाद घर में बच्चे के आने की खुशी भी मातम में बदल गई।और पिता का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

विकास श्रीनगर में तैनात थे, हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

हार्ट अटैक से गई जान

विकास झा की पत्नी रिमझिम देवी मां बनने वाली थी, सीआरपीएफ में तैनात जवान विकास छुट्टी लेकर अपने घर आने वाले थे। हार्ट अटैक से उनकी मौत श्रीनगर में हो गई। गुरुवार को श्रीनगर में घर आने से पहले वो एटीएम में पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम छा गया।

सीआरपीएफ जवान की मौत की खबर जैसे ही घर और गांव वालों तक पहुंची। घर में कोहराम मच गया। सीआरपीएफ जवान की पत्नी सहित परिवार के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को एक ओर परिवार में मातम छाया था। इस बीच ही रिमझिम मां बनी। मृतक जवान विकास की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।

पहली पत्नी की सड़क दुर्घटना में हो चुकी है मौत

विकास की पहली पत्नी सीमा की सड़क दुर्घटना में साल 2014 में बेतिया के जौकटिया में मौत हो गई थी। पति विकास के साथ सीमा छठ का समान खरीदने गई थी। इसी दौरान वह बाइक से गिर गई और उसकी मौत हो गई।

विकास के पहली पत्नी से दो बच्चे हैं, दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

‘पापा को लौटा दो’

सीआरपीएफ जवान विकास की पहली पत्नी सीमा से दो बच्चा था। बेटी शिक्षा और बेटा स्वर्दा झा। दोनों दिल्ली रह कर पढ़ाई करते हैं। पिता की मौत से दोनो सदमे में हैं। बेटी ने कहा कि पापा तो छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। प्लीज मेरे पापा को लौटा दो।

2016 में की दूसरी शादी

पहली पत्नी सीमा की मौत के बाद विकास ने साल 2016 में बेतिया के बरहरवा गांव के रिमझिम से शादी की। रिमझिम पहली बार मां बनने वाली थी। गुरुवार को विकास की मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली। वैसे ही खुशी का माहौल गमगीन हो गया। शुक्रवार को विकास का शव घर आ रहा था। उसके शव को पहुंचने से पहले रिमझिम ने बेटे को जन्म दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.