Breaking News

बांका में मछली पालन का मिलेगा फ्री प्रशिक्षण:300 किसानों को मिलेगा मौका, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

बांका में बिहार सरकार द्वारा मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका प्रशिक्षण अब फ्री में दिया जाएगा, बिहार सरकार मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देगी. इन युवाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उनके लिए रहने-खाने से लेकर आने-जाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। राज्य के अंदर जहां भी आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए मछली का पालन किया जा रहा है, उन सभी जगहों पर इन युवाओं और किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य के बाहर भी कुछ किसानों को भेजा जाएगा।

300 किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण

मछली पालन को बढ़ावा देने और मछली पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बांका में इस साल 300 किसानों को मत्स्य दर्शन एवं भ्रमण योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदनों की जांच की जाएगी। जांच के बाद किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्हाेंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कम लागत में ज्यादा उत्पादन और मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के बाद किसान बेहतर तरीके से मछली का पालन कर सकेंगे। वहीं हाल के दिनों में बांका में बड़ी संख्या में लोग मत्स्य पालन से जुड़ रहे हैं। मत्स्य विभाग के आंकड़े के अनुसार यहां करीब 800 सरकारी तालाब और चार हजार निजी तालाब हैं। जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू ने बताया कि मछली पालन स्वरोजगार का बेहतर जरिया है और बड़ी संख्या में यहां के युवा इससे जुड़ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.