Breaking News

नालंदा में हा’दसा, युवक की मौ’त:मेडिकल दुकान से घर वापस लौट रहा था, तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर

नालन्दा में बिहटा सरमेरा टूलेंन पर धर्मपुर गांव के पास सोमवार को बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के हेम नारायण चक निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में किया गया है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क जाम कर दिया। हालांकि, जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवा लिया और शव को कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संदर्भ में युवक के परिजन ने बताया कि पवन कुमार नगरनौसा स्थित एक मेडिकल दुकान में काम करता था। सोमवार की शाम वह अपने घर लौट रहा था। इसी बीच बस ने धरमपुर के समीप पंच मुहा पुल के पास सड़क पार करने के दरमियान टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत भागने में सफल रहा ।

चंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.