Breaking News

Muz / कर्ज लौटाने के लिए बुलाया…मा’र दी गो’ली:10 हजार रुपए दिया था, मांगने पर ब’दमाशों ने युवक को मा’री गो’ली

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज पांडेय (32) को सोमवार देर रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। उन्हे रेपुरा में बकाया पैसा लेने के लिए बुलाया गया। वहीं पर आरोपी ने गोली मारी। गोली उनके पीठ में लगी। वे वहां से किसी तरह भागते हुए मेन रोड पर पहुंचे। वहां से परिजन को कॉल किया। वे लोग मौके पर पहुंचे और घायल को ले गए। उन्हे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गोली निकालने की कवायद की जा रही है।

घायल ने बताया कि वे पेंटर का काम करता है। प्रिंस ने उनसे 10 हजार रुपए कई वर्ष पहले कर्ज लिया था। वे बार-बार रुपए लौटाने के लिए उसे कह रहे थे। उसने दो बार में 1500 रुपया लौटाया। फिर जब शेष रुपए मांगने लगे तो धमकी दी कि गोली मार देंगे। पैसा भूल जाओ। सोमवार शाम को उन्हें कॉल कर पैसा ले जाने की बात बोलकर रेपुरा में बुलाया था। वहां पर उससे विवाद हुआ। उन्हें लगा कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देगा। वे वहां से भागने लगे। तभी पीछे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी वे किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले।

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती है

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं घायल का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। वे फिलहाल एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती है। मौके पर घायल की पत्नी चुलबुल देवी समेत अन्य परिजन मौजूद हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.