Breaking News

आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर 30 नवंबर और 3 दिसंबर को रहेगी रद्द:इंटरलॉकिंग की वजह से रेलवे ने लिया फैसला, यात्रियों को होगी परेशानी

गया-पंडित दीनदयाल रेलखंड पर चलने वाली आसनसोल वाराणसी पैसेंजर ट्रेन 30 नवंबर और 3 दिसंबर को कैंसिल रहेगी, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी होगी।l

30 नवंबर और 3 दिसंबर को भी रहेगी कैंसिल

बताया जा रहा है कि धनबाद डिवीजन में इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह कल यानी शनिवार को आसनसोल वाराणसी पैसेंजर ट्रेन को दोनों तरफ से कैंसिल कर दिया गया है। इस दौरान गया पंडित दीनदयाल रेलखंड के अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के अलावा फेसर स्टेशन, बघोई, जाखिम, देव रोड़ स्टेशन, इस्माइलपुर समेत अन्य छोटे बड़े स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा। जानकारी के अनुसार 30 नवंबर और 3 दिसंबर को भी वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फेसर स्टेशन के एसएम मनीष कुमार ने बताया कि धनबाद डिवीजन में इंटरलॉकिंग के वजह से आसनसोल-वाराणसी ट्रेन को कैंसिल किया गया है। यह ट्रेन अगले तीन दिसंबर को भी कैंसिल रहेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्य किए जाते हैं, जिसके कारण कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया जाता है] जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों को किसी तरह से पास किया जाता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.