BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BreakingNews: कोरोना के क’हर के बीच मुजफ्फरपुर में चमकी-बु’खार से पी’ड़ित ब’च्चा भर्ती, पटना तक ह’ड़कंप…

कोरोना के खतरे के बीच शुक्रवार को अचानक एसकेएमसीएच में चमकी-बु’खार से पी’ड़ित बच्चे के भर्ती होने के बाद हड़’कंप है। भर्ती बच्चा सकरा के बैजू बुजुर्ग गांव के मुन्ना राम का साढ़े तीन साल का पुत्र आदित्य कुमार है। उसे पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

डॉक्टरों ने उसको संदिग्ध एईएस का म’रीज बताया है। बताया कि बच्चे में च’मकी सम’स्या स्थिर हो रही है, लेकिन सीरियस है। इसकी रिपोर्ट एसकेएमसीएच प्रशासन ने जारी कर दी है। अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि शिशु रोग विभाग के डॉक्टर इ’लाज कर रहे हैं। दोपहर में भर्ती कर तुरंत बच्चे की पैथोलॉजी जांच कराई गई। ग्लूकोज की कमी को पूरा किया जा रहा है। इधर, चमकी-बु’खार से पी’ड़ित बच्चे की रिपोर्ट मिलते ही मुजफ्फरपुर से लेकर पटना मुख्यालय तक अधिकारी उसकी स्थिति की जानकारी लेने में लगे रहे। दिनभर जिला स्वास्थ्य समिति से लेकर एसकेएमसीएच तक डॉक्टरों ने आपस में कई बैठकें की। विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है। बच्चे की स्थिति गंभीर है। इलाज हो रहा है।

वहीं, जिला वैक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने इसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी है। सकरा रेफरल अस्पताल ने सीधे कर दिया रेफरबच्चे को बुखार की समस्या थी। अचानक उसे चमकी की समस्या हो गई। उसके पिता मुन्ना राम ने बताया कि सुबह में सकरा रेफरल अस्पताल ले गए। वहां से एसकेएमसीएच ले जाने के लिए कहा गया। इसकी सूचना मिलने के बाद सीएस डॉ. एसपी सिंह ने सकरा के मेडिकल अधिकारी व हेल्थ प्रबंधक को प्राथमिक उपचार किए बिना ही रेफर करने पर कड़ी आपत्ति की।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.