बिहार पुलिस लॉक डाउन को श’ख्ती से पालन करवा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी आज डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखना पुलिस महकमें का काम है और इसके लिए जो भी दिशा निर्देश खासतौर पर कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के ओर से जारी होगा उसका अक्षर सह अनुपालन पुलिस महकमा करवाएगी , हाँ इस दौरान जिन चीजों को लाने ले जाने की छूट सरकार स्तर पर दी जाएगी उसे इस लॉक डाउन से बाहर रखा जाएगा ।

वही इस दौरान डीजीपी ने यह भी कहा कि इस लॉक डाउन के दौरान किसी भी तरह के जुलूस या दूसरे आयोजन की इजाज़त नही होगी चाहे वो किसी भी धर्म मज़हब से जुड़ी हो अंत में डीजीपी ने इस लॉक डाउन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई का लेखा जोखा भी मीडिया के सामने रखा और बताया कि अबतक पुलिस महकमें ने पूरे राज्य भर में कुल 244 एफआईआर दर्ज किया है , वही बात जुर्माना की राशि की करें तो पुलिस द्वारा 78 लाख 16 हजार 550 रुपये की वसूली की गई है साथ ही 106 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और 4138 वाहनों को जप्त किया गया है । वही दानापुर में तीन पुलिसकर्मियों द्वारा एक आलू व्यवसायी पर की गई गोलीबारी के बाबत जानकारी देते हुए डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और ऐसे से भी अगर कोई पुलिसकर्मी इस तरह की गुस्ताख़ी करता पाया जाएगा तो उसे इसी तरह बिना देर किए सेवा से बर्ख़ास्त कर दिया जाएगा ।




Leave a Reply