Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

लॉकडाउन में फैंस को बड़ा तोहफा: आज से फिर टेलीकास्ट हुआ रामायण, खुशी से झूम उठे दर्शक…

कोरोना के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसी परिस्थिति में लोगों के लिए टाइम बिताना मु’श्किल साबित हो रहा है. लेकिन इस बीच बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा.

फिर देख सकेंगे रामानंद सागर की रामायण

प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को ये खुशखबरी दी है. वो ट्वीट करते हैं- जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा. पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा.

बता दें कि ये अटकले तो लंबे समय से लगाई जा रही थीं कि दूरर्दशन पर रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जाएगा.अब आज सरकार ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है. रामानंद सागर की रामायण हर मायनों में ऐतिहासिक थी. शो का हर किरदार अमर हो गया था. लोगों ने इस शो को इतना प्यार दिया था कि इसके बाद कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख होता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.