सीतामढ़ी में एक कैदी फिल्मी स्टाइल में जेल के अंदर मोबाइल ले जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इससे पहले वह पकड़ा गया। दरअसल, गुरुवार को सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के बाद एक कैदी अपने चप्पल में मोबाइल सेट कर जेल के अंदर ले जा रहा था। लेकिन मेटल डिडेक्टर से जांच के दौरान पकड़ा गया। इसके बाद जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने डुमरा थाना में उक्त कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पेशी के दौरान चप्पल में कटिंग कर मंगवाया था दो मोबाइल
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सीतामढ़ी कोर्ट में तारीख पर जेल से कैदी को जज के सामने पेश करने के लिए लाया गया था। कोर्ट में हाजिर होने के दौरान अपने सहयोगी से चप्पल में कटिंग करवा उसके अंदर मोबाइल रखवाकर मंगाया था। इसके बाद वहीं चप्पल पहनकर वह कैदी जेल के लिए निकला। कोर्ट में पेशी के बाद जब कैदी को जेल लाया गया और जेल सुरक्षाकर्मियों के द्वारा मेटल डिटेक्टर से उसकी जांच की गई। जांच के दौरान उसके चप्पल से दो बटन वाला मोबाइल बरामद किए गए।

सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय।
जेल अधीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मोबाइल मिलने के बाद जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा के बयान पर गुरुवार की शाम डुमरा थाना में उक्त कैदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें बताया गया कि, कैदी बेला थाना कांड संख्या 116/ 22 का विचाराधीन कैदी है। इसको पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बलहीन गांव निवासी हास्य मंसूरी के पुत्र मोहम्मद सादिक मंसूरी के रूप में की गई है।
बता दें कि कोर्ट में पेशी के दौरान कैदियों के द्वारा अपने परिवार और सहयोगी से मिलते हैं। इस दौरान लोग उनसे तरह-तरह की सामग्री मंगाते हैं। इसका कुछ कैदियों के द्वारा नाजायज फायदा उठाते हैं।




Comment here