Breaking News

बेगूसराय से 5 दिन विलंब से खुलेगी कोसी एक्सप्रेस:धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर हुआ फेरबदल

धनबाद मंडल के कोडरमा स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोसी एक्सप्रेस बेगूसराय इस माह में 5 दिन विलंब से चलेगी। इसको लेकर पूमरे ने जानाकरी साझा किया है। बेगूसराय होकर पूर्णिया से हटिया जाने वाली कोसी एक्सप्रेस के परिचालन समय में अस्थाई बदलाव हुआ है। कोडरमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यह महत्वपूर्ण ट्रेन पांच दिन विलंब से खुलेगी।n

20, 25, 27 और 30 नवंबर को देर से खुलेगी कोसी एक्सप्रेस

20, 25, 27 और 30 नवंबर को देर से खुलेगी कोसी एक्सप्रेस

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

आपको बता दें कि पूर्णिया कोर्ट से खुलने वाली कोसी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोशी एक्सप्रेस 20, 25, 27 और 30 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से 90 मिनट तथा 29 नवम्बर को पूर्णिया कोर्ट से दो घंटे यानी 180 मिनट देर से खुलेगी। जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया की धनबाद मंडल के कोडरमा स्टेशन पर एनआई कार्य के मद्देनजर चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द, दो ट्रेन पुनर्निधारित और चार ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित किया जाएगा। पूर्णिया कोर्ट से बेगूसराय, पटना होते हुए जाने वाली 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 20, 25, 27, 29 एवं 30 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से देर से खुलेगी। कोसी एक्सप्रेस के विलंब से खुलने के कारण बेगूसराय और कोसी बेल्ट से मुख्यता बिहार की राजधानी पटना जाने वाली रेल यात्रियों को अगले 5 दिनों तक लेटलतीफी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि सुबह के वक्त पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, मोकामा तक के रेल यात्रियों को ऑफिस टाइम में पटना पहुंचाने वाली कोसी एक्सप्रेस की लोकप्रियता यात्रियों के बीच अत्यधिक है। ऐसे में एन आई कार्य को लेकर अगले 5 दिन तक कोसी एक्सप्रेस लेट से चलने के कारण लोगों को अब इसके ऑप्शन में राज्यरानी एक्सप्रेस की सवारी करनी पड़ेगी, जिसमें रेल यात्रियों को कोसी एक्सप्रेस के टिकट से ज्यादा महंगे टिकट खरीदने होंगे। हालांकि अगले 5 दिनों के बाद कोसी फिर अपने नियत समय पर पूर्णिया कोर्ट से हटिया के लिए खुलेगी। जिसके बाद पुनः रेल यात्रियों को एक बार अपने सुविधानुसार सफर करने में आसानी होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.