Breaking News

गया सेंट्रल जेल में जाकर दी जान लेने की धमकी:जेल प्रशासन ने कहा – धोखे से अंदर आ गया; थाना में हुई FIR

अपराधी प्रवृत्ति के लोग अब जेल में बंद कैदी से मिलने के बहाने हत्या करने की धमकी देने में जुट गए हैं। कुछ ऐसा वाकया गया के सेंट्रल जेल में हुआ है। सेंट्रल जेल में बंद कैदी अतरी थाना क्षेद्ध के कमरचक गांव के रहने वाले राम विलास सिंह के बेटे नवीन कुमार उर्फ नवीन सिंह को मुलाकाती कक्ष में मिलने आए एक व्यक्ति ने पूरे परिवार को ही जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में जेल से जारी बंदी आवेदन पत्र के आधार पर रामपुर थाना पुलिस ने आरोपित प्रविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बंदी आवेदन पत्र में जेल में बंद बंदी कहना है कि वह अतरी थाना कांड संख्या 272/21 में बंद है। यह मुकदमा करमचक के रहनेवाले अनिल सिंह की बेटी सोनाली कुमारी ने दर्ज करा रखा है। जेल में बंद चल रहे बंदी नवीन का कहना है कि जेल कर्मियों द्वारा सूचना मिली कि उनके बहनोई उनसे मिलने के लिए मुलाकाती कक्ष में आए हैं। बहनोई के आने की बात सुन कर मुलाकाती कक्ष में मिलने के लिए चला गया तो देखा कि वहां हमारे बहनोई के बजाय उन पर केस करने वाले अनिल सिंह के दामाद प्रविंद्र सिंह हैं।

प्रविंद्र सिंह हमें देखते ही गाली गलौज करने लगा और धमकी देने लगा कि जब भी जेल से बाहर निकलोगे, गोली मार देंगे। इस दौरान उसने उनके पूरे परिवार को जाने से मारने की धमकी देते हुए हंगामा करने लगा। बंदी आवेदन पत्र में जेल प्रशासन का कहना है कि इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज जेल में उपलब्ध है। यही नहीं इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि नवीन के बहनोई प्रवीण कुमार सिंह हैं। उन्हीं के नाम पर प्रविंद्र कुमार सिंह जाली हस्ताक्षर कर धोखे से उनसे मिलने जेल में आया था। प्रविंद्र सिंह अरवल जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव का रहने वाला है। रामपुर थाना पुलिस उसके विरद्ध 406, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.