जिले में डेंगू का प्रकाेप थमने का नाम नहीं ले रहा। गुुरुवार काे भी तीन नए मरीज मिले। जाे मरीज मिल रहे हैं। उनमें सबसे अधिक मुशहरी इलाके के मरीज हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजाें की कुल संख्या 120 हाे गई, जबकि गंभीर हाेने पर 4 मरीज एसकेएमसीएच में भर्ती हुए। सभी मरीजाें की स्थिति सामान्य है।
जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ. सतीश कुमार ने बताया, एसकेएमसीएच में जांच के लिए जाे सैंपल भेजा गया था, उसकी रिपाेर्ट गुरुवार काे अाई। इसमें 3 नए पाॅजिटिव मिले। बताया कि अब तक जाे मरीज मिले हैं, उनमें सबसे अधिक मुशहरी इलाके के हैं। पिछले दिनाें कुढ़नी के कमताैल में विवेक कुमार काे डेेंगू हाे गया था।
वहां गुरुवार काे फाॅगिंग करायी गई। इसके अलावे कुढ़नी के ही दामाेदरपुर के रितीक कुमार के घर के आसपास, मुशहरी पीएचसी के चंदन बखरी के अफशाना खातून के घर के समीप भी फाॅगिंग कराई गई।
इसके अलावे एसडीओ पूर्वी आवास परिसर, एसडीओ पश्चिमी के आवास परिसर के नालाें व आसपास के माेहल्ले, गली में टेमीफाॅस लार्वा साइडल दवा का छिड़काव किया गया। अब तक इसमें मुशहरी में 42, बाेचहां में 4, गायघाट में 4,औराई में 2, कांटी में 7, कुढ़नी में 4, मड़वन में 5, मीनापुर में 13, माेतीपुर में 4, मुराैल में 2, पारू में 4, सकरा में 6, सरैया में 5 और शहरी क्षेत्र में 17 लाेग डेंगू से पीड़ित हुए।




Comment here