Breaking News

बक्सर में आग लगने से जली गरीब की झोपड़ी:6 बकरी समेत लाखों का नु’कसान, पोस्टमा’र्टम के लिए पशु चिकित्सक को दी गई सूचना

बक्सर के बघेलवा गांव में आग लगने से गरीब किसान का आशियाना जल गया ।जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकशान होने की बात कही जा रही है।झोपड़ी में बंधी 6 बकरियां भी झुलस कर मौत हो गई।आग कैसे लगी अभी तक यह पता नही चल पाया है।आसपास के ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।वही पँचायत के सरपंच द्वारा इसकी सूचना दी गई है।

घटना शुक्रवार की रात 1बजे की है।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघेलवा निवासी संतोष चौहान पिता -तूफानी चौहान परिवार के संग सोए हुए थे।तभी उनकी बगल वाली झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।झोपड़ी अनाज के साथ कपड़ा , और बकरियों को बांधे हुए थे।आग की लपटें देख संतोष चौहान की नींद टुट गई और वे जोर जोर से चिल्लाने लगे।जिससे आसपास के लोग भी पहुंच आग को हैंड पाइप और समर्सिबल से बुझाने का प्रयास करने लगे।काफी मशक्कत से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन किसान के 6 बकरियां समेत झोपड़ी में रखे सभी सामान जलकर के राख हो गए। आग कैसे लगी किसान को पता नही चल पाया।

इस सम्बंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा बताया गया कि आग लगी कि मौखिक सूचना पर पुलिस गई हुई थी।लेकिन अभी तक पीड़ित द्वारा कोई लिखित आवेदन नही दिया गया है।वही इसकी सूचना बकरियों की पोस्टमार्टम के लिए पशुचिकित्सक को भी दीया गया है।ताकि पीड़ित को प्रावधान के अनुसार नुकशान का मुवावजा मिल सके

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.