Breaking News

भोजपुर में जुगली सुअरों का आ’तंक:खेत में काम कर रहे किसानों पर किया ह’मला, पिता–पुत्र समेत पांच लोग घा’यल

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत सोनघट्टा गांव में जंगली सुअरों का आतंक जारी है। जंगली सुअरों के कारण डर से किसान और मजदूर खेत में काम करने से काफी डर रहे है। इसी शुक्रवार को भी जंगली सुअरों ने आतंक मचा दिया। इस दौरान जंगली सूअरों ने खेत में काम करने गए पिता–पुत्र समेत पांच लोगों को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान सुअर इतना खूंखार हो गया था की उसने एक युवा किसान को अपने जबड़े में उसके सर को दबाए रखा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पांच लोग हुए घायल

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायलों में कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत सोनघट्टा गांव निवासी 60 वर्षीय सोहराई राय, उनका 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार,उसी गांव के निवासी 45 वर्षीय दुखेली महतो और 20 वर्षीय उनका पुत्र प्रभोष कुमार समेत पांच लोग शामिल है।

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

पूरे गांव में दहशत का माहौल

घायलों के परिजन संचित राय ने बताया कि शुक्रवार को सभी लोग सोनघट्टा गांव स्थित बाधर में धान काटने गए थे। तभी वहां अचानक जंगली सुअर आ गया। इनलोगों को देखते ही सुअर ने एक–एक सभी लोगों पर हमला बोल दिया जब उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की तो उसने सभी लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया । किसी भी तरीके से वहां मौजूद अन्य लोगों ने खूंखार सुअर को भगाकर पांचों लोगों की जान बचाई, जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। बताया जाता है जंगली सुअर के आतंक से करीब हर दिन लोग इसे शिकार हो जाते है, जिससे गांव के लोग दहशत में है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.