रोहतास के बंजारी स्थित कल्याणपुर सीमेंट फैक्ट्री परिसर के पास शुक्रवार को एक बड़ा अजगर देखा गया। अजगर दिखने की बात आग की तरह फैली। लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दिया गया। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने स्थल पर पहुंच कर अजगर को पकड़ लिया। बाद में उसे पास के जंगल में छोड़ दिया गया। लोगों ने अजगर के रेस्क्यू आपरेशन का वीडियो भी बना लिया है
बता दें कि फैक्ट्री परिसर के पास अजगर को देखकर ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए इसके पास ज्यादा भीड़ इकट्ठा नहीं होने दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने लगभग 20 मिनट के मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। वन विभाग के टीम के पास स्नैक बैग नहीं था। ऐसे में एक जूट का बोरा मंगाया गया। काफी मशक्कत के बाद जूट के बोरे में अजगर को डाला गया और रेस्क्यू टीम ने उसे उसी जंगल में छोड़ दिया। अजगर 6 फीट से भी अधिक लंबा था।
ग्रामीणों ने बताया कि ठंड शुरू हो गई है। अजगर गरम स्थान की खोज में जंगलों से बाहर निकल जा रहे हैं। आसान शिकार की खोज में भी गांवों तक पहुंच जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सांप देखकर लोग पैनिक न हों और वन विभाग को इसकी सूचना दें।



Leave a Reply