गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रेवतीथ ग़ांव में नल जल योजना के तहत लगाए गए टँकी के पास सो रहे एक अनुरक्षक को अज्ञात बदमाशों ने पहले मारपीट की इसके बाद सिर में चाकू गोद कर बुरी तरह जख़्मी कर दिया। वही सोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।फिलहाल जख़्मी की स्थिति गम्भीर बनी हुई ह
दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख़्मी युवक गणेश पाण्डेय का बेटा अरविंद पाण्डेय ग़ांव में ही नलजल योजना के तहत लगाए गए पानी के टँकी के देख भाल कर पानी चलाने का काम करता है। देर रात कुछ बदमाशो द्वारा शराब बेचने के उद्देश्य से शराब उसके टँकी के पास एक झाड़ी में रख रहा था।
जिसका विरोध करने पर बदमाशो ने पहले उसकी पिटाई की इसके बाद सोए अवस्था मे चाकू गोद कर बुरी तरह जख़्मी हो गया जिसे तत्तकाल ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां से डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज कें लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका ईलाज चल रहा है।






Leave a Reply