Breaking News

कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर विदेशी श’राब जब्त:वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ी 30 लाख की शराब, दो तस्कर गि’रफ्तार

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत शराब के खिलाफ कार्यवाई में जुट गई है। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के सोनीपत निवासी राहुल मंगवाना और हरियाणा के रोहतक निवासी अनिल कुमार से लगातार पूछताछ कर रही है।

दरअसल सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू ही बावजूद शराब की बड़ी खेप लगातार बरामद होते रही है। ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है जब कुचायकोट थाना पुलिस ने बल्थरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान भारी एक ट्रक को रोक कर जब तलाशी लेने की कोशिश की गई, तब ट्रक चालक ट्रक सहित भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ततपरता दिखाते हुए ट्रक के पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तब उसमें रखें 297 कार्टून शराब बरामद किया गया। वही दो तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

इस संदर्भ में कुचायकोट थानाध्यक्ष किरण शंकर ने बताया कि गोपालगंज पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के आदेश पर कुचायकोट थाने के पुलिस ने बल्थरी चेकपोस्ट पर लगातार वाहन जांच कर रही है। वही गुप्त सूचना मिला था कि त्यौहार को देखते हुए शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। किसी भी समय भारी मात्रा में शराब को लेकर बिहार में प्रवेश कर सकते हैं, जिसको देखते हुए पुलिस के जवान उत्तर प्रदेश से आने वाली हर वाहनों को अच्छी तरीके से जांच पड़ताल कर रही थी। तभी पुलिस को यह सफलता मिली है। शराब तस्कर शराब को हरियाणा से बिहार के सीतामढ़ी लेकर जा रहे थे। जब्त शराब की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपया आंका जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.