Breaking News

राजद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी भाजपा:विरोधी दल के नेता ने कहा- शराब कारोबार में संलिप्त प्रत्याशी ने हलफनामे में छुपाई केस

गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे विरोधी दल के नेता व विहार विधानसभा सभा के पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद व पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत कई नेताओ ने स्थानीय होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजद जदयू पर जमकर प्रहार किया। साथ ही राजद प्रत्याशी पर लगे आरोपों पर कहा की चुनाव आयोग में जाकर नामांकन रद्द कराने के लिए माँग की जाएगी।

दरअसल झारखंड के गिरिडीह में दो गाडियां पकड़े जाने के बाद सिल्वर हेरिटेज स्प्रिट लिमिटेड में की गई कार्यवाई में राजद प्रत्यशी मोहन गुप्ता के पार्टनर सिप होने के मामला सामने आया है जिसके बाद अब भाजपा नेताओ को बैठे बैठे एक मुद्दा मिल गया है जिसको लेकर भाजपा नेताओ ने राजद प्रत्याशी पर हमला तेज कर दिया है।वही भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने गोपालगंज पहुंचे विरोधी दल के नेता विजय सिन्हा ने स्थानीय होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिडीह के सिल्वर हेरिटेज स्प्रिट लिमिटेड में राजद प्रत्याशी डायरेक्टर है। उनपर पूर्व से दो केस चल रहे है जाली नोट की और उन्होंने अपने शपथ पत्र में इसका जिक्र नहीं कि।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिशन को धज्जियां उड़ाने वाला झारखंड के गिरिडीह के माध्यम से बिहार में शराब भेजने वाले के साथ खेल खेलने वाले का सरकार समर्थन कर सकती कर सकती है, तो अनुमान लगा सकते हैं कि इनके करनी और कथनी में कितना अंतर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सिद्धांत को किस तरह तिलांजलि दिए हैं, शराब माफिया के साथ उनका फोटो भी है। ऐसे लोगों को कभी भी समाज स्वीकार नहीं करेगा। सरकार क्या जांच करेगी जब ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाने इसको लेकरबीजेपी चुनाव आयोग जाकर शिकायत करेगी। उन्होंने कहा कि एक्साइज विभाग द्वारा f.i.r. की कॉपी मेरे पास भेजी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.