अगर लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति में आपके आसपास भी कोई सामानों की कालाबाजारी (Black Marketing) कर रहा है या फिर मन’माने दाम पर उसे बेच रहा है तो इसका वि’रोध करिये. दरभंगा (Darbhanga) में ऐसा ही मामला आया है जहां तय कीमत से ज्यादा दर पर आलू-प्याज बेच रहे दुकानदार को पुलिस (Police) ने न केवल गि’रफ्तार कर लिया बल्कि उसकी दुकान भी सील कर दी. सामानों की कालाबाजारी रोकने पूरे लाव-लश्कर के साथ खुद एसएसपी (SSP) बाबू राम निकले थे. इस दौरान बाजार और दुकानों में छापेमा’री की गई तो एक दुकानदार जरुरत से ज्यादा दाम पर सामान बेचते रंगे हाथ पकड़ाय. इसके बाद दुकानदार को गि’रफ्तार कर जहां प्रा’थमिकी द’र्ज करने के आदेश गिया गया वहीं दुकान सील कर दी गई.

लॉकडाउन के अगले दिन ही दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने खुद दलबल के साथ कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ बाजारों और दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. एसएसपी की छापेमा’री के बाद पूरे बाजार में ह’ड़कंम्प म’च गया. एक तरफ खुद एसएसपी कई दुकानदार से सामानों के दाम पूछते नजर आये तो दूसरी तरफ खरीदार से भी सामान खरीदने के दाम पूछते देखे गए. एसएसपी ने तक़रीबन चार से पांच घंटे की इस छापेमारी में घूम-घूम कर तक़रीबन सभी बाजारों का रुख किया और दुकानदारों से कालाबाजारी न करने की सख्त हिदायत दी.
माइकिंग कर दुकान वालों को निर्देश
साथ चल रहे ने जिला प्रशासन के एसडीओ सदर राकेश कुमार गुप्ता, Dsp सदर अनोज कुमार लोग और पुलिस वाले माइकिंग कर लोगों से घरों में रहने की अपील के साथ-साथ बेहद जरुरी काम हो तभी घरों से निकलने की हि’दायत दे रहे थे.

एसएसपी बाबू राम ने मीडिया से कहा कि सामानों की कालाबाजारी करने वालों के खि’लाफ पुलिस की ये कार्रवाई चलती रहेगी. हमने सभी दुकानदारों को सामानों के दाम लिस्ट बनाकर टांगने के आदेश दिए हैं साथी ही लोगों से अपील की है की कोई भी सामान जरूरत से ज्यादा खरीदकर स्टॉक न करें.



Comment here