बेगूसराय के जीडी कॉलेज, एसबीएसएस कॉलेज, एस के महिला कॉलेज, एपीएसएम कॉलेज बरौनी, आरसीएस कॉलेज मंझौल, आरबीएस कॉलेज तियाय, आरसीएसएस कॉलेज बिहट में आज से स्नातक में स्पॉट राउंड का नामांकन शुरू होगा। दरअसल मिथिला विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार सभी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम खंड का स्पॉट नामांकन आज से प्रारंभ हो जाएगा। स्नातक प्रथम खंड में नामांकन से वंचित छात्रों के लिए विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-25 के लिए नामांकन होगा।null
इस संबंध में यूनिवर्सिटी की ओर से भी निर्देश जारी किया गया है। स्नातक प्रथम खंड में कला, विज्ञान और वाणिज्य प्रतिष्ठा व सामान्य के लिए पहली और दूसरी चयन सूची जारी हुई थी। दूसरी चयन सूची के आधार पर नामांकित विद्यार्थी अपडेशन के बाद विभिन्न महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में जो भी सीट खाली हैं। उन सीटों के लिए विश्वविद्यालय ने स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया के तहत 22 अक्टूबर तक संबंधित महाविद्यालय में नामांकन लेने का छात्रों को एक और मौका दिया है।
इस सम्बंध में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष स्पॉट नामांकन के लिए वैसे विद्यार्थी पात्र हैं। जो अप्लाई तो किए थे पर लिस्ट में नाम नहीं आने पर नामांकन नहीं लिया था। वे सभी छात्र-छात्राएं 17 से 22 अक्टूबर के बीच प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों पर संबंधित महाविद्यालय में नामांकन ले सकतें हैं।
इन सीटों के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा कोई भी सूची जारी नहीं की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं पूर्व में नामांकन करा चुके हैं, वो अब स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया के तहत पुनः नामांकन के योग्य नहीं हो सकते हैं। जिन विषयों में सीट रिक्त है। उन सीटों को अनारक्षित मानते हुए सभी कोटि के अभ्यर्थियों का नामांकन बचे हुए सीटों पर होगा। ऑनलाइन आवेदन से वंचित छात्र-छात्राएं हिंदी, इतिहास व जंतु विज्ञान को छोड़कर अन्य सभी विषय में ऑनलाइन आवेदन भी 17 से 20 अक्टूबर के बीच कर सकते हैं।।









Comment here