Breaking News

बेगूसराय में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी:सिमरिया गंगा तट पर फैला पानी, कल्पवासी श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

बेगूसराय में सिमरिया गंगा घाट पर कल्पवास मेला में आए श्रद्धालुओं को बाढ़ के कारण परेशानी बढ़ने लगी है। बता दें कि उतरदायनी सिमरिया गंगा धाम में आयोजित राजकीय कल्पवास मेले में गंगा के बढ़ते जलस्तर से पर्णकुटी तक पानी पहुंच गया है। इस कारण बीते कुछ दिनों से गंगा में बढ़ते जलस्तर से गंगा तट पर कल्पवासी श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल काफी सालों से सिमरिया गंगा तट पर कार्तिक माह में श्रद्धालु पर्णकुटी बनाकर एक माह तक कल्पवास करते हैं। इस साल भी करीब 10 एकड़ में कल्पवास मेले का आयोजन किया गया है। जहां 5 एकर में श्रद्धालुओं की पर्णकुटी बना हुआ है। दरअसल पिछले एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से सिमरिया गंगा घाट पर अब धीरे-धीरे पानी रास्ते और पर्ण कुटीर तक पहुंच गया है‌।

वीडियो में स्पष्ट देख सकते हैं कि रास्तों पर पानी है ही और पर्णकुटीर के भीतर भी पानी पहुंच गया है। जिससे गंगा तट पर कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होने लगी है। कल्पवास कर रहे स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि पानी भरने से पर्णकुटीर तक जलभराव हो गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि अबतक जिला प्रशासन के कोई भी अधिकारी देखने नहीं आए हैं, ना ही इस जल बढ़ने को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा रहे हैं।

बता दें कि सिमरिया गंगा धाम में बिहार ही नहीं नेपाल और बिहार से बाहर के कई राज्यों के करीब दस हजार से अधिक श्रद्धालु एक माह तक गंगा तट पर कल्पवास करेंगे। सिमरिया गंगा घाट लर रह रहे श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.