Breaking News

सिपाही भर्ती परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़ाया परीक्षार्थी:एंड्रॉयड फोन लेकर दे रहा था परीक्षा, जांच के दौरान पकड़ा गया

मध्यनिषेध की सिपाही भर्ती परीक्षा का आज आयोजन किया गया था। मुजफ्फरपुर में भी कई जगहों पर सेंटर बनाए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई। मुजफ्फरपुर शहर के खबड़ा स्थित रेजोनेंस इंटरनेशनल स्कूल में भी परीक्षा का सेंटर था

परीक्षा शुरू होने के बाद रूम में सभी परीक्षार्थियों को मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण हटाने का निर्देश दिया गया। बावजूद इसके एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद इनविजिलेर प्रभात अमरेश ने जांच की। एक परीक्षार्थी के पास से एंड्रॉयड फोन मिला। उससे पूछताछ की गई। लेकिन, वह टालमटोल जवाब देने लगा।

उसे सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राचार्य ने मामले में उक्त परीक्षार्थी के खिलाफ FIR दर्ज करने को थाने में आवेदन दिया है। पुलिस पूछताछ में परीक्षार्थी की पहचान सीतामढ़ी जिले के किशुनपुर तौकीर वार्ड नंबर छह के रामऔतार कुमार के रूप में हुई है।

थानेदार सत्येंद्र मिश्र ने बताया की एक परीक्षार्थी को स्कूल द्वारा पकड़कर सौंपा गया है। उससे पूछताछ कर आगे की कारवाई की जा रही है। साथ ही जब्त किए गए मोबाइल की जांच भी कराई जा रही है। ताकि पता चल सके की वह किस उद्देश्य से मोबाइल लेकर परीक्षा देने गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.