Breaking News

महिला की अ’श्लील तस्वीर बनाकर कर रहा ब्लैकमेल:आरोपी VPN कॉल कर देता है धमकी, दो महीने में ऐंठ चुका 17 हजार रुपए

मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया की वह आरोपी को नहीं पहचानती है। दो महीने पहले उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था। इसी के बाद ये सिलसिला शुरू हुआ। वह मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित हो रही है। पुलिस से कारवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी थानेदार शशि कुमार भगत ने जांच कर कार्रवाई की बात कही हहै

छह साल पहले हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया की छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसे एक बेटा भी है। पति से अनबन हुई तो दोनों अलग हो गए। पिछले कई वर्षों से वह अकेले ही बेटे के साथ रहती है। तलाक का मामला कोर्ट में चलने की बात पुलिस को बताई है। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब कर अपना और अपने बच्चे का भरण पोषण कर रही है।

उसके चेहरे का इस्तेमाल कर लगाई न्यूड फोटो

दो महीने पहले उसका सोशल मीडिया एकाउंट हैक हुआ था। उसने उसी नंबर से दोबारा एकाउंट बनाया। मामले को उसने गंभीरता से नहीं लिया था। कुछ दिन बार उसके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से लगातार मैसेज आने लगा। उसके चेहरे के साथ न्यूड लड़की का शरीर लगाकर भेजने लगा। उसे ब्लैकमेल करने लगा। पैसे की डिमांड शुरू कर दी। वह काफी डर गई और बदनामी के कारण उसने दो हजार रुपए भी भेज दिए। फिर वह लगातार पैसे की डिमांड करने लगा। कई बार उसने करीब पीड़िता से 17 हजार रुपए ऐंठ लिया।

परिचित और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी

आरोपी ने इतने के बावजूद पैसा मांगना बंद नहीं किया। वह रुपए देने से इनकार करती तो उसकी एडिट की गई अश्लील फोटो को वह उसके परिचितों और रिश्तेदारों को भेज देने की धमकी देने लगा। उसे VPN कॉल कर धमकी और गली गलौच तक की। अब पीड़िता को कोई उम्मीद नहीं दिखी तो वह थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.