Breaking News

20 सेकेंड में गायब हो गया आंगनबाड़ी केंद्र:गंगा के कटाव का कहर जारी, 2 दिन में 17 परिवार का घर नदी में समाया

भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप कुछ इस प्रकार देखने को मिल रहा है। रोजाना 10 घर नदी के कटाव में विलीन हो जा रहे हैं। शनिवार को एक आंगनबाड़ी को देखते ही देखते महज 20 सेकेंड में गायब हो गया। 20 सेकेंड में ही पक्के के मकान में बना आंगनबाड़ी केंद्र पानी में समा गया। ये मामला रंगरा प्रखंड के ज्ञानीदास टोला का है। जहां पिछले दो दिनों में करीब 17 परिवारों का घर पानी में बह गया। वहां के लोग बताते है कि इन इलाकों में करीब 250 से ज्यादा घर पानी में समा गए है। यहां पिछले करीब 5 महीनों से कटाव जारी है। बीच में कुछ दिन कटाव रूके थे लेकिन पिछले 3 से 4 दिनों में फिर तेजी से कटाव हो रहा हहै।

डूबने के डर से रात भर नही जाग रहे लोग

स्थानीय निवासी सुनीता कुमारी कहती है कि कटाव इतनी तेजी से हो रही है कि डूबने के डर से रात भर नहीं सोते हैं। डर लगता है कि हम सोते रहे और कटाव में बह जाए। उन्होंने बताया कि हमारे छोटे छोटे बच्चे है। उनके जान की भी खतरा लग रही है। सुबह जल्द जल्दी खाना बाद कर घर से निकल जाते हैं।

रोते हुए महिला बोली..कर्ज लेकर मकान बनाया था, अब कहां जाएंगे

वहीं एक महिला जिसका घर कटाव में बह गया। उस महिला का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। महिला ने कहा कि कर्ज लेकर घर बनाया था। पिछले चार महीना से ठीक से सोए नहीं थे कि कहीं मेरा घर न बह जाए। मेरा डर सही हुआ, मेरा घर भी कटाव का शिकार बन गया। अब छोटे छोटे बच्चे को लेकर कहा जाएंगे। वही एक व्यक्ति ने बताया कि उनका घर भी कटाव के जद में आने को है। इसीलिए अपने हाथों से अपने घरों को तोड़कर ईंट बचा रहे हैं।

सीओ बोले मुआवजे के लिए 40 परिवार का प्रस्ताव तैयार

वहीं इस कटाव पर रंगरा प्रखंड के सीओ आशीष कुमार ने बताया कि 40 परिवारों को मुआवजे के लिए प्रस्ताव बनकर तैयार है। इसको आगे की ओर भेजा जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द इनको मुआवजा मिल सके। उसके अलावा और भी पीड़ित परिवारों की हमलोग लिस्ट तैयार कर रहे हैं। बाकी फ्लड फाइटिंग के इंजीनियर साहेब कटाव रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.