Breaking NewsInternationalTAMIL NADU

Coronavirus: मलेशिया से तमिलनाडु लाए गए 114 यात्री, 9 को अस्पताल में किया भ’र्ती…

दुनियाभर में फैली महामा’री के बीच भारत विदेश में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है।  इसी बीच सोमवार रात तमिलनाडु में एयर एशिया की फ्लाइट से 113 यात्रियों को मलेशिया से वापस लाया गया है। जिनमें से 9 लोगों को भारत लाते ही अस्पताल ले जाया गया है। क्योंकि, उनमें कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे। वहीं बाकी 104 यात्रियों तांबरम में कल वायु सेना के आइसोलेशन कैंप में भेज दिया गया है।  

बता दें कि भारत में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक देश में करीब 500 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सरकार ने कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए कई जिलों को लॉक डॉउन कर दिया गया है। हालांकि, लॉकडाउन के तहत आवश्यक सामानों की आपूर्ति जारी रहेगी।  जिससे लोग एक दूसरे के संपर्क में कम आएं।वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में करीब 30 से अधिक मामले आने के बाद पूरे राज्य को लॉक डाउन कर दिया है।  वायरस ने अब तक देश में करीब 10 लोगों की जान ले ली है। हालांकि, घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि, वायरस से संक्रमित हजारों लोग ठीक भी हुए हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.