Breaking NewsSTATE

BigBreaking: कोरोना से ल’ड़ाई: नहीं बढ़े राशन के दाम, लेकिन अब महंगी हो गईं हरी सब्जियां, जानें…

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर पटना में लॉक डाउन के पहले दिन राशन मंडी व सब्जी मंडी में काफी भीड़ रही। सरकार के आश्वासन के बाद भी लोगों में जरूरी सामान इकट्ठा करने की होड़ देखी गयी। लोगों ने सोमवार को जरूरत से ज्यादा सामान खरीदा। हालांकि, राशन की दुकानों पर किसी चीज के दाम में कोई में वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि सब्जियों के दामों में काफी उछाल दर्ज किया गया है।

अंटा घाट सब्जी मंडी हाल
लॉक डाउन के पहले दिन मंडी दोपहर एक बजे काफी भीड़ दिखी। लोग जरुरत से ज्यादा सब्जियां खरीदते देखे गये। कई सब्जियां की दुगनी से ज्यादा कीमत हो गई। कल तक 120 रुपये में पांच किलो बिकनेवाला आलू सोमवार को 150 रुपये प्रति पांच किलो बिका। वहीं कल तक जो 120 रुपये में पांच किलो बिक रहा था, वो सोमवार को 200 रुपये में पांच किलो बिका। अंटा घाट सब्जी मंडी के थोक बिक्रेता आशीष कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक लॉक डाउन की सूचना से लोग घबराये हुए हैं। लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं, जिसके कारण सब्जियों की दाम बढ़ गये हैं।

लॉक डाउन के पहले दिन सोमवार को फल की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का- दुक्का लोग खरीदारी करते देखे गये। फल दुकानदार ने बताया कि मांग ज्यादा नहीं होने के कारण कीमतों में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 100 रुपये किलो बिकनेवाला अंगूर अभी 120 रुपए बिक रह है।

लॉक डाउन से पहले सब्जियों के दाम (प्रति कोलो)
सब्जी    पहले    अब
प्याज       25    40
आलू    20    30
परवल    20    40र्
ंभडी    40    80
करेला    40    60
बैंगन    20    60
कद्दू पीस     30    50

सब्जी    पहले    अब
कटहल    50    80
नेनुआ    40    80
गोभी    25    50
टमाटर    20    40
फरसबीन    15    40
खीरा    20    40
गाजर    20    40

दलदली राशन मंडी में लोगों ने जमकर की खरीदारी
लॉक डाउन के पहले दिन राशन मंडी दो बजे काफी भीड़ देखी गई। सोमवार को भी लोगों ने आटा, दाल, चीनी, चावल, मसाले समेत अन्य जरुरी सामानों की जमकर खरीदारी की। राशन मंडी के थोक बिक्रेता मुकेश कुमार ने बताया 31 मार्च तक लॉक डाउन किये जाने के बाद से ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी है। लोगों ज्यादा से ज्यादा राशन इकट्ठा करने की होड़ में लगे हैं। ताकि बाद में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। हालांकी सामानों का स्टॉक पर्याप्त इस कारण किसी भी सामान की कीमत नहीं बढ़ी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.