BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में आज ऑनलाइन होगी शादी, लॉक डाउन के कारण दूल्हा नहीं लेकर आ पाएगा बारात, देखें…

बिहार के कैमूर में आज ऑनलाइन शादी होने वाली है. यह फैसला लड़की और लड़के के परिजनों ने मजबूरी में लिया है. दोनों को रिश्ता पहले से ही तय था, लेकिन इस बीच लॉक डाउन हो गया. जिसके कारण दूल्हा बारात लेकर कैमूर नहीं आ पाएगा

बारात निकालने की नहीं मिली अनुमति

कैमूर की जिस लड़की की शादी लड़के के साथ होने वाली है वह यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है. लेकिन वह पर भी लॉक डाउन के कारण प्रशासन ने बारात निकालने की अनुमति नहीं दी. यही स्थिति बिहार में भी लागू है. दोनों राज्यों में कोरोना को लेकर लॉक डाउन है. 

तैयारी में जुटे परिजन

बताया जा रहा है कि आज शबनम और सद्दाम ऑन लाइन शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे. कैमूर के मुश्तक अहमद की बेटी शबनम की शादी इलाहाबाद निवासी शौकत के पुत्र सद्दाम सो होने वाली है. शादी को लेकर 23 मार्च को मेंहदी की रस्म पूरी होने के बाद 24 मार्च को बारात आनी थी पर कोरोना के कारण लॉक डाउन हो गया. और इसके बाद दोने परिवारों ने तय किया कि शादी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए होगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.