Breaking News

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में LIC अधिकारी की मौ’त:कांग्रेस नेता धर्मवीर शुक्ला के भाई थे, बेटी को कार ट्रेनिंग स्कूल छोड़ने जा रहे थे

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। घटना सदर थाना के गोबरसही चौक के समीप की है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने LIC में डीईओ के पद पर कार्यरत ध्रुव शुक्ला (56) को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। मृतक मोतीपुर स्थित LIC ऑफिस में तैनात थे। वे कांग्रेस नेता सह भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के स्टेट सेक्रेट्री धर्मवीर शुक्ला के भाई थे।

मूल रूप से वैशाली लालगंज के रहने वाले थे। वर्तमान में शहर में ही परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटी को छोड़ने जा रहे थे

कांग्रेस नेता ने बताया कि उनके भाई प्रतिदिन अपनी बेटी को गोबरसही में कार ट्रेनिंग सेंटर स्कूल में पहुंचाने जाते थे। आज भी उसे छोड़ने बाइक से जा घर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हे कुचल दिया। बेटी का भी इस घटना में सिर फट गया है। घटना से पूरे परिवार ने मातमी सन्नाटा पसर गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। कांग्रेस नेता ने बताया की दाह संस्कार पैतृक गांव लालगंज में ही होगा।

पूर्व मंत्री समेत कई नेता पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार समेत कई नेता और जनप्रतिनिधि मेडिकल में पहुंचे। कांग्रेस नेता और उनके परिवार को ढाढस बंधाया। पूर्व मंत्री समेत सभी ने परिवार को इस दुखद घड़ी से लड़ने की हिम्मत और सांत्वना दी। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की घटना काफी दुखद है। इस तरह से अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। जिसपर पुलिस प्रशासन को गंभीरता से विचार कर इसपर रोक लगाने की जरूरत है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.