Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौ’त:प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका, गांव के युवक से करती थी मोबाइल पर बात

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के मिश्रौलिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बंद कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों और बच्चों में कोहराम मच गया है। मृत महिला की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पंचायत के चकरावे मनियारी निवासी बिंदेश्वर शाह की पत्नी नीतू देवी (32) के रूप में हुई है। उसकी शादी बिंदेश्वर से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। वह कबाड़ का कारोबार करता है।

घटना की सूचना मिलने पर सकरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन और महिला के बेटी के बयान से पता लगा की नीतू का गांव के एक पंकज नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह घंटो तक उससे मोबाइल पर बात करती थी।

पति ने किया था विरोध

पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक पति को लगी। उसने विरोध किया और पत्नी को डांट फटकार लगाई। इसी कारण महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी महिला की बेटी ने दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना देर रात की बताई जा रही है। आसपास के लोग कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इस घटना को सुसाइड ही मान रही है। सकरा पुलिस का कहना है की परिजन के बयान पर केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.