Breaking News

मधुबनी में युवक पर ह’मला:पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से किया प्रहार, हालत गंभीर

मधुबनी में बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना जिले के रहिका थाना क्षेत्र सौराठ गांव में घटी। जहां गुरुवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई। जहां कुछ लोगों द्वारा गाय के लिए घास काटने गए युवक के ऊपर हथियार से वॉर कर गंभीर रूप से किया घायल।h

बताते चलें कि यह घटना उस वक्त हुई जब युवक गाय के लिए खेत में घास काटने के लिए गया हुआ था उसी वक्त कुछ लोगों के द्वारा उसी युवक पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर खेत में ही घायल अवस्था में छोड़ दिया। घायल राजीव कुमार राय जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो घर वाले खोजबीन करने शुरू कर दी घर के परिजन जब खेत की और गए तो राजीव राय को खेत में अचेत अवस्था में गिरा पड़ा देखकर परिजन दंग रह गए। घायल के सिर पर हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया गया था जिसके बाद परिजन घायल को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू किया।

वही घायल कि बड़े भाई राहुल कुमार राय ने बताया कि इस पहले 4 दिन पूर्व भी कुछ लोगों के द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर हमारे घरवाले के ऊपर हमला किया गया था। जिसके बाद इसकी जानकारी नगर थाना को दि गई, सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस घायल का फर्द बयान की प्रकिया में जुटी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.