Breaking News

गांव में दशहरे की छुट्टियां मनाकर लौटे पंकज त्रिपाठी:एक माह पहले लगाए पेड़ों की देखभाल की, ECI ने बनाया है नेशनल आइकॉन

एक ओर पूरे देश में दशहरा को लेकर धूम मची है। लोग गांवों से पूजा-पंडाल व मेला देखने के लिए शहरों व महानगरों का रुख कर रहे हैं। वहीं माया नगरी मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया से बाहर निकल कर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव में परिवार के साथ छुट्टियां मनाई हैं।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक महीने बाद फिर से अपने गांव लौटे थे। पिछले महीने उनके द्वारा गांव में सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया गया था, जिसका मुआयना किया। हाल ही में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने उन्हें राष्ट्रीय आइकॉन बनाया है। इसके पहले पंकज स्टेट चुनाव आइकॉन बने थे।

इस दौरान वो गंवई अंदाज में नजर आए।

इस दौरान वो गंवई अंदाज में नजर आए।

पंकज ने गांव में घूमकर पेड़ों को देखा
पंकज ने बताया कि गांव आए हैं तो आनंद मिल रहा है। घूमकर पेड़ों को देख रहे हैं। पिछले महीने ही पेड़ लगाए गए थे। निर्वाचन आयोग का आइकॉन बनने पर कहा कि पिछले दिनों नई दिल्ली में मतदाता जंक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमे मैंने भी शिरकत की। मुझे भारत निर्वाचन आयोग ने अपना आइकॉन बनाया। इससे पहले भी मैं राज्य निर्वाचन आयोग का स्टेट आइकॉन था।

पंकज ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि ये उनका अधिकार है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जरुर करें। चाहे कोई किसी कंपनी का मालिक हो या कर्मचारी, सबको वोट देने का अधिकार है। हालांकि पंकज गुरुवार को ही वापस मुंबई लौट चुके हैं। वापसी में उन्होंने पत्नी के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है – दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। गांव से आज लौटते हुए गांव के पास ही सड़क के किनारे।

पंकज ने लिखा है - दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। गांव से आज लौटते हुए गांव के पास ही सड़क के किनारे।

पंकज ने लिखा है – दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। गांव से आज लौटते हुए गांव के पास ही सड़क के किनारे।

फिल्मों में गालियां नहीं देने का लिया है फैसला
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन वर्सेटाइल एक्टर में से एक हैं, जो हर रोल को बखूबी से निभाना जानते हैं। उन्होंने ऐसी कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज दी हैं, जिसमें गालियों और खराब शब्दों के कारण उनकी चर्चा और भी ज्यादा हुई है। लेकिन अब फैसला लिया है कि अब वो अपनी फिल्मों में गाली नहीं देंगे। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि वो अपनी फिल्मों में खराब भाषा का इस्तेमाल करने से बचेंगे।

बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में रन फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्हें बेहद छोटा सा रोल मिला था। साथ ही पंकज साल 2006 में आई ओमकारा में नजर आए थे। हालांकि, पहली बार साल 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में उन्हें उनके काम के लिए सराहा गया। इसके बाद पंकज फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर में अखंडानंद के रोल में नजर आए, जिससे उन्हें असल पहचान मिली। आजकल वो क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन की शूटिंग में लगे हुए हैं, साथ ही मिर्जापुर-3 की शूटिंग भी जोरों पर है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.