Breaking News

गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी:14 अक्टूबर तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया, हेल्प डेस्क का भी होगा संचालन

बिहार में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान हो गया है, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है। लिहाजा शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वही शुक्रवार को ही जिले की क्षेत्र संख्या 101 गोपालगंज विधानसभा सीट पर निर्वाची पदाधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन की प्रक्रिया आगामी 14 अक्टूबर तक दाखिल किए जाने की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन जिला समाहरणालय परिसर स्थित सदर एसडीएम सह आरओ डॉ. प्रदीप कुमार के कार्यालय कक्ष में किया जाएगा। जहां सहायक निर्वाची पदाधिकारी और प्रतिनियुक्त कर्मी मौजूद रहेंगे।

हेल्प डेस्क का भी होगा संचालन

दरअसल भाजपा नेता व पूर्व सहकारिता मंत्री और विधायक दिवंगत सुभाष सिंह के निधन के बाद चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव कराई जा रही है। वही इस उपचुनाव में विभिन्न पार्टियां दमखम दिखा रही हैं। बहरहाल नामांकन सुबह 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक दाखिल किए जाएंगे।अभ्यर्थियों को नामांकन से संबंधित जानकारी देने के लिए एक हेल्प डेस्क भी संचालित किया जाएगा। उपचुनाव को लेकर आगामी 03 नवंबर को मतदान होगा इसके तीन दिन बाद 06 नवंबर को मतगणना होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.