Breaking News

भागलपुर के युवक ने कचरे से बनाया बिजली:पहले भी बना चुका है इलेक्ट्रिक स्कूटर और लैंड माइंस से बचाने वाला जूता, आर्थिक मदद की गुहार

भागलपुर के 17 वर्षीय युवक राजा राम ने एक बार फिर ऐसा आविष्कार कर दिखाया है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। राजा राम ने कचरे से बिजली बनाई है। राजा पहले भी इलेक्ट्रिक स्कूटर और लैंड माइंस से बचने वाला जूता बना चुका है। अब उसने कचरे से बिजली बनाई है। राजा राम ने ये एक्सपेरिमेंट मीडिया के कैमरे के सामने किया है।

राजा ने एक लोहे का डाला बनाया है। उस डाले से उसने वायर के माध्यम से बैटरी और बल्ब को जोड़ा। फिर उस डाले में वो कचरा जलता है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है। उस बिजली से बैटरी चार्ज होती है और फिर बल्ब जल उठता है। राजा भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सलेमपुर सैनी गांव का रहने वाला है। राजा के पिता अभय राम मजदूरी करते हैं। राजा ने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं की पढ़ाई के लिए उसने कहलगांव स्थित वीपी वर्मा कॉलेज में नामांकन कराया है।

राजा राम ने कचरे से बिजली बनाई है।

राजा राम ने कचरे से बिजली बनाई है।

राजा राम कहते हैं कि कचरा अनावश्यक पदार्थ है। हम लोग उसको फेंक देते हैं। लेकिन मैंने उसी कचरे को जरूरी का सामान बनाने की कोशिश की है। राजा ने बताया कि प्लास्टिक और कचरे से प्रदूषण फैलता है। लेकिन हम लोग अगर उसी कचरे से बिजली बना लें तो हमारा बहुत विकास हो सकता है। राजा ने एक बार फिर सरकार से आर्थिक मदद किं गुहार लगाई है। उसने कहा कि सरकार उसे आर्थिक मदद दे तो वो राज्य और देश के लिए कई ऐसे आविष्कार कर सकता है।

राजा राम 12वीं की पढ़ाई कर रहा है।

राजा राम 12वीं की पढ़ाई कर रहा है।

IIIT के प्रोफेसर ने भी की सराहना

राजा राम के इस आविष्कार के बाद आईआईआईटी ( भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ) भागलपुर के मैकेट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. गौरव ने राजाराम के इस आविष्कार की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि उसने बहुत ही अच्छा खोज किया है। हालांकि इस विधि में प्रदूषण का भी खतरा रहता है। तो इसमें और ज्यादा सुधार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि IIIT भागलपुर में इन्क्यूबेशन सेंटर है। यहां हम लोग स्टार्टअप को बढ़ावा देते हैं। राजा राम चाहे तो यहां अप्लाई कर सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.