भागलपुर के केलापुर काजरेली दुर्गा मंदिर में 9 नही बल्कि 17 दिनों का नवरात्रि होता है। यहां पिछले 400 साल से एक ही परिवार के लोग,बंगाली रीति रिवाज के साथ पूजा करवाते आ रहे है। जिले में दुर्गा पूजा को लेकर खूब हलचल है। मां दुर्गा के पट्ट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी क्रम में दैनिक भास्कर की टीम कजरेली दुर्गा मंदिर पहुंची और वहां के लोगो से जाना की इस मंदिर के क्या मान्यताएं है और क्यों यहां 17 दिनों का नवरात्रि होता है।
भक्त अरुण कुमार दास ने बताया कि उनके 6 सात वंशज पहले के पूर्वजों ने इस मंदिर की स्थापना करवाई थी। ये सभी लोग बंगाली है। उन्होंने बताया कि बंगाल में ही सबसे ज्यादा मां दुर्गा की पूजा होती है। बंगाल में ज्यादातर हिस्सा में 9 नही 17 दिनों का नवरात्रि पूजा होता है। इसीलिए इस मंदिर में भी 17 दिनों तक नवरात्रि पूजा होती है। उन्होंने बताया कि जितिया पूजा के अगले दिन गोधन पूजा के दिन से नवरात्रि पूजा की शुरुआत होती है,जो विजय दशमी के दिन खत्म होती है।
अरुण बताते है कि यहां मंदिर में मनोकामना मांगने से सारी मनोकामना पूरी होती है। माता इस मंदिर से श्रद्धालुओं को खाली नही जाने देती है। इसीलिए यहां के आस पास के 20 से 30 गांव के लोग पूजा अर्चना करने आते है। शाम के वक्त जब आरती होती है तो सैकड़ों के संख्या में भक्त मौजूद रहते हैं। उन्होंने बताए कि यहां तीन तीन दिन पाठा की बलि दी जाती है।






Leave a Reply