बेगूसराय में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। लेकिन कुछ जगह जो अपने आप में विशेष महत्व रखते हैं और जहां तंत्र पूजा का भी अपना एक खास महत्व रखता है। ऐसे ही सिद्ध शक्तिपीठ में एक बेगूसराय जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर बखरी पुरानी दुर्गा स्थान मंदिर है, जहां पर भी दूर-दूर से तंत्र साधक सप्तमी एवं अष्टमी तिथि को पहुंचते हैं। अपनी तंत्र शक्ति को सिद्ध करते हैं।
मुख्य रूप से यहां कहा जाता है कि जो लोग तंत्र साधना के ख्याल से आते हैं और अपना हाथ जैसे ही धरती पर रखते हैं और भगवती का आशीर्वाद यदि उन्हें प्राप्त हो जाता है तो उनका हाथ स्वत ही चलने लगता है। ऐसी मान्यता है कि अगर उस वक्त वहां पर खड़े किसी अन्य ब्यक्ति के द्वारा अगर साधक को पकड़ नहीं लिया जाएगा तो वह सीधे भगवती के चरणों तक चला जाएगा। फिर कुछ भी हो सकता है।
अतः तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग अपनी सिद्धि को प्राप्त कर रहे हैं तथा बड़ी संख्या में लोग भगवती के द्वार खड़े हैं तथा मिन्नत आरजू कर रहे हैं । गौरतलब है कि बखरी पुरानी मंदिर का इतिहास 700 वर्षों से भी पुराना है और लोगों के द्वारा कहा जाता है कि शुरू से ही यहां लोग तंत्र की सिद्धि के लिए आते हैं । सिर्फ बिहार ही नहीं वरन दूसरे प्रदेशों से भी तंत्र साधक यहां आकर अपनी सिद्धि को प्राप्त करते हैं।






Leave a Reply