बांका सदर थाना क्षेत्र के मंजर कोला गांव से पुलिस ने एक घर मे छापेमारी कर कट्टा और 12 गोली बरामद किया है। जबकि हथियार तस्कर जाहिर अंसारी भागने में सफल रहा। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार युवक जाहिर अंसारी हथियार तस्करी से जुड़ा हुआ है। वह मंजर कोला गांव का रहने वाला है।
थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को देखते ही जाहिर अंसारी धान की खेती की तरफ भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर एक कट्टा और 12 कारतूस बरामद किया। नगर थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि जहीर अंसारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आशंका है कि जहीर अंसारी अवैध हथियार का खरीद बिक्री का धंधा करता है।
थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया अपराधी जाहिर अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इसके लिए आलोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का भी गठन किया गया है। उन्होंने बताया की टीम में एएसआई पवन कुमार, शिव कुमार सुमन, छोटू कुमार एवं सशस्त्र बल में ज्योतिष कुमार, महिला पुलिस बल में खुशबू सिन्हा, प्रतिमा कुमारी , शिव दर्शन कुमार सिंह , रवि कुमार प्रसाद , राजेश कुमार एवं शिव प्रसाद को शामिल किया गया है । इन लोगों के नेतृत्व में जाहिर अंसारी को पकड़ने के लिए लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा ।



Leave a Reply