बांका के तिलडीहा मंदिर में अष्टमी के मौके पर आज सुबह से ही मां की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई है। यहां मंदिर के बाहर दो किमी लंबी कतार लगी हुई है। बांका के विभिन्न प्रखंडों के अलावा भागलपुर, मुंगेर व आसपास के कई जिलों से यहां भक्त मां की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 16 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। साथ ही भीड़ नियंत्रण करने के लिए 500 पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बांका शहर में जगतपुर, करहरिया, विजयनगर, पुरानी ठाकुरबारी सहित कई स्थानों पर इस बार प्रतिमा स्थापित की गई है। जिले भर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
शहर में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की है तैनाती
मेले में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौक—चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुछ रूटों पर वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है। साथ ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को भी रोका गया है।



Leave a Reply