Breaking News

पूरे नौ दिन के लिए सीने पर रखा कलश:मोतिहारी में खूब हो रही है चर्चा, दूर-दूर से दर्शन करने आ रहे हैं लोग

आस्था का एक अपना एक अलग ही जुनून होता है। कुछ ऐसा ही मोतिहारी में भी देखने को मिला। जहां फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के कालुपाकड़ में एक भक्त ने नवरात्र के पहले दिन से ही अपने सीने पर कलश किया हैं। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

पहली बार रखा है सीने पर कलश

कालूपाकड़ गांव के निवासी महेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सिंह ने पहली बार अपने सीने पर कलश रखा हैं। उसे अचानक अनुभूति हुई कि हमे नवरात्र में सीने पर कलश रखना है। नवरात्र शुरू होने से 20 रोज पहले से ही अन्य त्याग दिया, धीरे धीरे जल भी कम कर दिया। कलश रखने के बाद केवल मां का पूजा होने के बाद जो चरणामृत होता हैं उसी का सेवन करते हैं।

मां के कृपा से हो रहा सब

रंजीत ने बताया कि पता नहीं मेरे अंदर कहा से इतनी शक्ति आई मुझे पता नहीं, न तो कभी भूख महसूस हुआ न शरीर मे शक्ति की कमी लगी, माता के कृपा से सब पार लग रहा हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.