मुजफ्फरपुर पुलिस के हत्थे चढ़े बिहार के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल मंटू शर्मा की एक तस्वीर उसकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मिडिया पर खूब वायरल होने लगी है। इस फोटो में उसके साथ जदयू नेता सह MLC दिनेश सिंह भी हैं। ये फोटो मंटू के शादी को सालगिरह का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है की हाल में ही मंटू के शादी की सालगिरह थी। जिसमे दिनेश सिंह समेत नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। ये वायरल फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसमें MLC एक बुके मंटू को देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि ये कब की फोटो है। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन, देखकर लग रहा है जैसे हाल फिलहाल ही ये समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे MLC शामिल होकर मंटू को बधाई देने पहुंचे थे। हमने MLC से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, नहीं हो सका।
हत्या, लूट और रंगदारी के 13 मामले दर्ज
मंटू शर्मा एक कुख्यात अपराधी है। जिसका जिक्र SSP जयंतकांत ने प्रेस कांफ्रेंस में भी किया। उसके खिलाफ न सिर्फ मुजफ्फरपुर बल्कि पटना में भी कई केस दर्ज है। पुलिस को अबतक हत्या, लूट और रंगदारी के 13 केस पता लगे हैं। जिसके राजधानी पटना में सीपीडब्ल्यूडी के ठेकेदार की हत्या, मुजफ्फरपुर में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कान भी दर्ज हैं। SSP ने कहा की अभी कांडों की फाइल खंगाली जा रही है। उसे रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।
पूर्व मेयर हत्याकांड में AK-47 के बारे में होगी पूछताछ
मंटू शर्मा को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे पूर्व मेयर समीर हत्याकांड के बारे में भी पूछताछ करेगी। इस केस में वह अप्राथमिक अभियुक्त है। उससे AK-47 के बारे में पूछताछ की जाएगी। जिससे पूर्व मेयर की हत्या की गई थी। क्योंकि आजतक उस हथियार का पता नहीं लगा जिससे उनकी हत्या हुई थी। शूटर गोविंद और सुजीत समेत अन्य गिरफ्तार तो हुए। पर ये नहीं पता लगा की AK-47 कहां गया। कहा जा रहा है की गोविंद ने हत्या के AK-47 को सुरक्षित मंटू तक पहुंचाया था।







Comment here