Breaking News

जमुई में सनकी युवक ने बच्चे को काटा:मामूली विवाद में 3 साल के मासूम को मा’र डा’ला

जमुई में मामूली विवाद को लेकर एक सनकी ने 3 वर्षीय मासूम की कुदाल से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव निवासी मिथिलेश सिंह का 3 वर्षीय मासूम पुत्र प्रियांशु कुमार प्रत्येक दिन की तरह शनिवार की दोपहर अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते खेलते हुए पड़ोसी उमेश सिंह के घर के पास जा पहुंचा

वहीं जब वह खेल रहा था, तभी उमेश सिंह का 35 वर्षीय सनकी पुत्र बुलेट सिंह उर्फ बिल्टू सिंह ने मामूली विवाद को लेकर 3 वर्षीय मासूम प्रियांशु को कुदाल से काट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। घटना के बाद सनकी आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना की जानकारी के बाद खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। वही मृतक के पिता मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सनकी पड़ोसी से उसका कोई दुश्मनी भी नहीं था।

लेकिन, उसके 3 वर्षीय मासूम प्रियांशी को दिनदहाड़े कुदाल से सनकी ने काट डाला। सूत्र बताते हैं कि आरोपी बुलेट सिंह उर्फ बिल्टु सिंह मानसिक रूप से कमजोर है। हालांकि घटना की जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.