Breaking News

छत्तीसगढ़ से 1200 KM साइकिल से भागलपुर पहुंचा युवक:17 राज्यों के बाद पहुंचा बिहार

भागलपुर में एक युवक छत्तीसगढ़ से 17 राज्यों का सफर करते हुए,12 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचा। युवक का नाम योगेश कुमार मरकाम(24) है। योगेश छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के लीखमामा गांव का रहने वाला है। ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के अंतर्गत पूरे देश को पर्यावरण बचाने के लिए स्वक्षता का संदेश देना चाहता है। युवक बिहार के बाद बाकी बचे हुए राज्यो में भी जाने की बात कही है। योगेश ये कारनामा कर अपने माता पिता का नाम रौशन करना चाहता है।/

बिहार के भागलपुर पहुंचने के बाद युवक ने यू ट्यूबर आदर्श आनंद से भी मुलाकात किया और बोला कि मैं आदर्श आनंद का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं चाहूंगा कि आदर्श भैया हमारे छतिशगढ़ आए।

26 मार्च से शुरू की यात्रा

योगेश ने बताया कि उसने अपनी 12वी की पढ़ाई पूरी करने के बाद,जॉब की शुरुआत की। वो पर्यावरण से संबंधित किसी प्राइवेट विभाग में 12 हजार को नौकरी करता था। लेकिन उसे कुछ करने की ईक्षा जगी। वो अपने माता पिता का नाम रौशन करना चाहता था। इसके बाद उसने इसी वर्ष 26 मार्च को साइकिल पर अपना बैग बांध यात्रा की शुरुआत कर दी। जिसके बाद वो छत्तीसगढ़ से होते हुए तेलंगाना,आंध्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर जा चुका है। फिलहाल हो अगले एक दो दिन यहीं की यात्रा के रहेगा उसके बाद वो बंगाल जाएगा।

घर से 4500 लेकर को थी यात्रा की शुरुआत

योगेश ने बताया कि उसने घर से निकलते वक्त अपने पास 4500 रुपए रख कर यात्रा की शुरुआत की थी। लें उसके बाद जैसे जैसे वो अलग अलग राज्यो में जाते गया,वहां के लोगो में उसके इस कार्य से खुश होकर उसे आर्थिक मदद की। योगेश बताता है कि उसे अभी तक करीब 35000 रुपए की मदद मिल चुकी है। उसने बताया कि रात होने पर वो पेट्रोल पंप या ढाबे पर रुक जाता है। सवेरा होते ही अपने साइकिल से निकल जाता है।

बोला बिहार के बीच से गुजरती है गंगा,उसको साफ रखे

योगेश ने भागलपुर आने के बाद कहा कि बिहार के लोग बहुत अच्छे है। मैं जहां भी रुका लोगो ने खूब कोप्रेट किया। सभी ने मेरे उद्देश्य को समझा,बिहारियो से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मैं बिहार वाले लोगो को संदेश देना चाहता हूं कि बिहार के बीच से गंगा नदी गुजरती है। उसे हमेशा साफ रखे,कभी दूषित न होने दें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.